बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव पलड़ा झाल के पास नहर में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। नहर में शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ने गोल गले की बनियान और चेन वाली जींस पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ पर ओम का निशान बना हुआ है और अंग्रेजी में ‘आरएस’ गुदा हुआ है। पुलिस ने काफी प्रयास किए, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने आसपास के थानों और सीमावर्ती जिलों में युवक के हुलिए की जानकारी साझा की है, ताकि उसकी पहचान कराई जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
बुलंदशहर: नहर में मिला 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
RELATED ARTICLES


