बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में ट्यूबवेल में उतरे करंट की चपेट में आने से दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, 56 वर्षीय भगवानदास ट्यूबवेल में उतरे करंट की चपेट में आ गए। उन्हें करंट लगता देख उनकी 54 वर्षीय पत्नी धर्मवती बचाने के लिए पहुंचीं, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दंपति की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बुलंदशहर: ट्यूबवेल पर उतरे करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत
RELATED ARTICLES


