Thursday, August 20, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरभांग के ठेके की आड़ में गांजे की अवैध बिक्री करने वाला...

भांग के ठेके की आड़ में गांजे की अवैध बिक्री करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस ने भांग के ठेके की आड़ में गांजे की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को धौलाना अड्डे के पास से पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जो सरकारी भांग के ठेके की आड में थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत चोरी छिपे अवैध गांजे की छोटी-छोटी पुडिया बनाकर बिक्री करता था। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस को 04 किलो 630 ग्राम अवैध गांजा, 01 रजिस्टर, 02 छोटे बडे इलैक्ट्रानिक कांटे, 4070 रुपये नकद बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपी की पहचानप्रदीप कुमार पुत्र प्रमोद निवासी राधानगर मुनेश तोमर वाली गली के पास गोलू बंगाली की दुकान के सामने वाला घर थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments