बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव चिड़ावक में रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक हटाने के लिए कहने पर आरोपियों ने एकजुट होकर पीड़ित के घर में घुसकर हमला कर दिया। सरियों और धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने महिलाओं समेत घर के कई लोगों के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग के जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित सलीम ने रास्ते में खड़ी बाइक हटाने के लिए सईद, आसमीन और उनके साथियों से कहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दबंग प्रवृत्ति के आरोपियों ने एकजुट होकर सलीम के घर पर धावा बोल दिया और वहां मौजूद लोगों को बुरी तरह पीटा। मारपीट में सलीमुद्दीन, फहीमुद्दीन, रूकसाना, नगीना और साजेब गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना मिलने पर गुलावठी पुलिस मौके पर पहुंची और प्राप्त तहरीर में आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइक हटाने को लेकर विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, महिलाओं समेत पांच घायल
RELATED ARTICLES


