बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धमरावली में चढ़त के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लात-घुसे चले और कई महिलाओं समेत लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले में कार्रवाई करते हुए पांच को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार मामला बीती रात का है जब गांव में चढ़त के दौरान डीजे बजाने को लेकर ग्रामीणों व बारातियों में मारपीट हो गई जिसके बाद गांव में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर भारी पुलिसफोर्स मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरू की।
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरबुलंदशहर: डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद
बुलंदशहर: डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद
0
119
RELATED ARTICLES


