Thursday, November 12, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरककोड: किराना दुकान में चोरी के बाद मोबाइल से साइबर ठगी, खाते...

ककोड: किराना दुकान में चोरी के बाद मोबाइल से साइबर ठगी, खाते से उड़ाए 1.61 लाख रुपये


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में चोरों ने पहले किराना दुकान को निशाना बनाकर नकदी और मोबाइल फोन चोरी किया और फिर उसी मोबाइल का इस्तेमाल कर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खाते से दो बार में करीब 1 लाख 61 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से रकम कटने के मैसेज आने पर दुकानदार को साइबर ठगी का पता चला।
जानकारी के अनुसार, गांव वैर में दुकानदार दुष्यंत की किराना दुकान में बाइक सवार युवक घुस गए। आरोप है कि युवकों ने दुकान के गल्ले से करीब 5 हजार रुपये की नकदी और काउंटर पर रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने चोरी किए गए मोबाइल का इस्तेमाल कर दुष्यंत के बैंक खाते से दो बार में 1 लाख 61 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक खाते से रकम कटने के मैसेज मिलने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और ककोड़ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments