बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में पहासू रोड स्थित शिल्पा गार्डन के पास कुछ बदमाशों ने पैसे के लेनदेन को लेकर बाप व उसके दो बेटों के साथ मारपीट की तथा फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार सिंह अपने बेटों आलोक और शेखर के साथ मुरारी नगर बिजली घर नंबर चार के निकट बीती रात कार से लौट रहे थे। जो कि आलोक वंडर सीमेंट कंपनी में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पीड़ित ने बताया कि वह जैसे ही शिल्पा गार्डन के पास पहुँचे, पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने राजकुमार, आलोक और शेखर पर लाठी-डंडों या धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। शोर शराबा व फायरिंग की आवाज होने पर स्थानीय लोगों ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की जाँच जारी हैं।
बुलंदशहरः पैसे के लेनदेन को लेकर बाप व उसके दो बेटों के साथ मारपीट
RELATED ARTICLES


