बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित चट्टू चौराहे पर मामूली विवाद के बाद एक दबंग ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद दीपक कुमार ने बताया कि थाना सिकंदराबाद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मौ0 चौधरीवाडा निवासी 02 व्यक्तियों में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया है जिसमें एक व्यक्ति अबरार ने दूसरे व्यक्ति हनीफ पर तमंचे से फायर किया है जिससे हनीफ घायल हो गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायल हनीफ का चिकित्सीय उपचार चल रहा है तथा उसकी स्थिति स्थिर है। आरोपी अबरार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मामूली विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


