बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल पर काम करने गए किशोर ने सामान के पैसे मांगे तो अस्पताल संचालक और उसके सहयोगियों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार को नाबालिग किशोर एक होटल पर काम करने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सामान के पैसे मांगने जैसी मामूली बात पर अस्पताल संचालक और उसके साथियों ने किशोर को जमकर पीटा। वायरल वीडियो में किशोर के साथ मारपीट की घटना दिखाई दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना शिकारपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी शिकारपुर द्वारा की जा रही है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
बुलंदशहर: सामान के पैसे मांगने पर नाबालिग को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES



