बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट स्थित स्वर्ण आश्रम में विशालकाय अजगर निकल आया। विशालकाय अजगर को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्कयू कर उसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
आपको बता दें कि राजघाट स्थित स्वर्ण आश्रम में मंगलवार को उसे समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक विशालकाय अजगर निकल आया। अजगर के अचानक निकलने से वहां मौजूद सेवादारों और स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। अजगर निकालने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली तो बड़ी संख्या में लोग अजगर को देखने के लिए आ गए। इसके बाद लोगों ने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर बोर में बंद कर लिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। वन विभाग का कहना है कि अजगर का रेस्कयू कर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया है।
बुलंदशहर: स्वर्ण आश्रम में विशालकाय अजगर निकलने से मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES



