बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के जाट चौक के पास मंगलवार को देशी शराब से भरा एक कंटेनर पलट गया। हादसे में एक दुकानदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही क्रेन की मदद से कंटेनर को साइड कराया। हादसे के दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया।
आपको बता दें कि देशी शराब से भरा एक कंटेनर बुलंदशहर से गाजियाबाद की ओर जा रहा था जैसे ही वह जाट चौक के पास पहुंचा तो चालक ने कंटेनर से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान पैदल घर जा रहे कन्हैया पुत्र गिरधारी निवासी एसडीएम कोर्ट कंटेनर की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। वही कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल चालक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देसी शराब से भरा कंटेनर पलटा, एक की मौत व एक घायल
RELATED ARTICLES



