बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के मोहल्ला शेख सराय निवासी नदीम अख्तर को उत्तर प्रदेश सरकार ने तीसरी बार उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी का सदस्य मनोनीत किया है। उनके लगातार तीसरी बार सदस्य बनाए जाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नदीम अख्तर इससे पहले भी दो बार उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य रह चुके हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सहित संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। तीसरी बार उर्दू अकादमी का सदस्य मनोनीत किए जाने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताई है। इसे उनकी सामाजिक और संगठनात्मक सक्रियता का सम्मान माना जा रहा है।
बुलंदशहर: नदीम तीसरी बार बने उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य
RELATED ARTICLES


