बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET-2026 परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बैठक में जनपद के 08 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी, अभ्यर्थियों की सुविधा, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, प्रवेश प्रक्रिया तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम कुमार हर्ष ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी केंद्रों पर समयबद्ध और मानक प्रक्रियाओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। वहीं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
बुलंदशहर: 8 केंद्रों पर होगी NEET-2026 की परीक्षा
RELATED ARTICLES



