Monday, June 8, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरमॉर्निंग वॉक करने के लिए वृद्ध महिला को बाइक ने मारी टक्कर,...

मॉर्निंग वॉक करने के लिए वृद्ध महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद की हीरा कॉलोनी के रहने वाली 75 वर्षीय वृद्ध महिला को सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया जहां वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला रोजाना की तरह सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकली थी।
आपको बता दें कि हीरा कॉलोनी निवासी एक वृद्ध महिला सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध महिला की हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं परिजनों ने वृद्ध महिला का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया जिसके बाद पुलिस ने वृद्ध महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments