Thursday, June 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़,...

बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, युवती समेत 3 शातिर गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुलंदशहर क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 5 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले का खुलासा करते हुए एक युवती समेत तीन शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में बैंकिंग और डिजिटल फ्रॉड से संबंधित सामान बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 04 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 03 बैंक रसीदें, 03 चेक बुक, 02 पासबुक, 08 एटीएम कार्ड और 01 बैंक वेलकम किट बरामद की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को ऑनलाइन झांसा देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार साइबर ठगों के खिलाफ दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और हरियाणा सहित कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं और लंबे समय से साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े हुए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह आम लोगों को फोन कॉल, फर्जी लिंक, बैंकिंग अपडेट, केवाईसी और अन्य ऑनलाइन तरीकों से जाल में फंसाकर उनके खातों से रकम उड़ाने का काम करता था। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments