बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर में काला आम चौराहे के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पालिका द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव में चौराहे के व्यापक विकास और सौंदर्यकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
आपको बता दें कि नवयुग नगर पालिका योजना के तहत काला आम चौराहे का सौंदर्य करण किया जा रहा है। सड़क किनारे आकर्षक फुटपाथ, हरित पट्टी और आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा।
नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, शासन स्तर से स्वीकृति मिलते ही विकास कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
बुलंदशहर: काला आम चौराहे के कायाकल्प की तैयारी शुरू, बिजली के तार होंगे अंडरग्राउंड
RELATED ARTICLES



