बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के गुलावठी रोड पर मंगलवार को एबीसी केबल लाइन में अचानक शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
आपको बता दें कि भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के चलते बिजली लाइनों पर दबाव बढ़ गया है जिससे स्पार्किंग की घटनाएं हो रही हैं। गुलावठी रोड पर स्थित इकराम की मोबाइल दुकान के बाहर लगे पर्दों से होकर जा रही बिजली लाइनों में अचानक आग लग गई। मामले से तत्काल विद्युत विभाग का अवगत कराया गया जिसके बाद बिजली आपूर्ति को बंद कर दी गई। स्थानीय निवासियों ने पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आग पर काबू पाया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
शॉर्ट सर्किट से एबीसी केबल लाइन में लगी आग
RELATED ARTICLES



