बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। थाना खुर्जा देहात प्रभारी मनोज कुमार को थानाध्यक्ष औरंगाबाद बनाया है। इसके अलावा भुवनेश कुमार को नरोरा थाना प्रभारी से खुर्जा देहात की कमान दी है। रामवीर सिंह को साइबर क्राइम से थाना नरोरा की कमान दी गई है।
बुलंदशहर एसएसपी ने थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
RELATED ARTICLES


