Friday, July 17, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरआवारा पशु से बाइक की हुई भिड़ंत, एक मौत व एक घायल

आवारा पशु से बाइक की हुई भिड़ंत, एक मौत व एक घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एनएच-34 पर नवीन सब्जी मंडी के पास स्थित आवारा पशु से एक बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार का है। जब नेशनल हाईवे-34 पर एक आवारा पशु से बाइक टकरा गई। हादसे में 18 वर्षीय लखन यादव की मौत हो गई, जबकि उसका साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी अवरुद्ध हो गया। लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। लखन यादव की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments