Saturday, August 1, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरगैंगस्टर के 01 आरोपी को 02 वर्ष का कारावास व 5,000/- रूपये...

गैंगस्टर के 01 आरोपी को 02 वर्ष का कारावास व 5,000/- रूपये का लगा अर्थदंड


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर गैंगस्टर के 01 आरोपी को 02 वर्ष का कारावास व 5,000/- रूपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ लाला पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी ग्राम भैलई थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर द्वारा वर्ष-2023 में संगठित गिरोह बनाकर समाज में भय व्याप्त कर आर्थिक लाभ के लिए धन अर्जित करने की दुस्साहसिक घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में 12 अप्रैल 2023 को थाना स्याना पर मुअसं – 112/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि० पंजीकृत किया गया तथा 10 अगस्त 2023 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन”के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई जिसके परिणामस्वरुप 31 जुलाई 2026 को न्यायाधीश तबरेज अहमद (न्या० एडीजे-03 स्पेशल जज गैंगस्टर कोर्ट जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ लाला को 02 वर्ष का कारावास व 5,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक योगेश कुमार, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार का0 वासू कुमार व कोर्ट महोरिर्र है0का0 हरिओम एवं म०है०कां0 रीना का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments