बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के मोहल्ला ज्ञानलोक में बुधवार को एक आवारा कुत्ते ने बच्चे समेत दस लोगों पर हमला कर दिया। सभी मरीज एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने चार मरीजों को एआरएस लगवाने के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। आपको बता दें कि बुधवार की सुबह कोहरे के समय कुछ बच्चे खेलने के लिए घरों से गली में निकले। तभी एक आवारा कुत्ता बेकाबू हो गया। जिसने रिक्शा चालक के दस वर्षीय बेटे को काटा। इसके बाद ज्ञानलोक निवासी 38 वर्षीय जगपाल, 22 वर्षीय सौरव, छह वर्षीय आयुष, आठ वर्षीय मुन्ना, सात वर्षीय ध्रुव, 13 वर्षीय पंकज, 17 वर्षीय अमन और अवंतीनगर निवासी 18 वर्षीय कपिल समेत दस लोगों को काटा। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर पंकज उपाध्याय ने बताया कि एक कुत्ते ने बेकाबू होकर बच्चे समेत दस लोगों को काट लिया। सभी मरीजों को एआरवी लगाया गया है। चार मरीजों के चेहरे पर कुत्ते ने दांत व पंजे मरे हुए थे इसलिए एआरवी के साथ-साथ एआरएस भी लगेगा एआरएस के लिए चारों मरीजों को दिल्ली रेफर किया गया है। लोगों ने आवारा कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।
बुलंदशहर: दस लोगों को आवारा कुत्ते ने काटा, चार दिल्ली रेफर
RELATED ARTICLES