बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल में दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। मार पिटाई के दौरान जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार का है जब दो पक्षों के मध्य पुरानी मुकदमेबाजी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान लोगों ने इस दृश्य को अपने कमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अस्पताल में तैनात गार्ड ने दोनों महिलाओं का बीच बचाव किया, लेकिन मामला बढ़ता ही चला गया। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



