Wednesday, November 11, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरअज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, परिवार में...

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में NH-34 स्थित गुलावठी फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नफीस के रूप में हुई है।
बताया गया कि नफीस दिल्ली में वेल्डिंग की ठेकेदारी करता था। वह बुलंदशहर से स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली लौट रहा था। इसी दौरान गुलावठी फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में नफीस गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नफीस की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments