बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में रविवार सुबह गंगा के जेपी घाट पर बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। युवक के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक की तलाश में गोताखोरो की टीम जुटी हुई है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जेपी घाट पर पहुंच गए। घाट पर भारी भीड़ जमा है। फिलहाल गंगा में डूबे युवक की तलाश जारी है। हादसे के बाद घाट पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
बुलंदशहर: जेपी घाट पर गंगा में डूबा युवक, तलाश में जुटी टीम
RELATED ARTICLES


