Sunday, November 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर30 नवंबर तक जमा करनी होंगी हज यात्रियों को दूसरी किस्त

30 नवंबर तक जमा करनी होंगी हज यात्रियों को दूसरी किस्त


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में हज यात्रा 2027 के लिए चयनित आजमीने-हज को दूसरी किस्ता के रूप में 1.25 लाख रुपये जमा करने होंगे। इसके लिए 30 नवंबर 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र के प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी बताया कि प्रत्येक चयनित यात्री को हज कमेटी की निर्धारित पे स्लिप के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में धनराशि जमा करनी होगी। इसके अलावा हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcom-mittee.gov.in पर नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई से भी भुगतान किया जा सकता है। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। उन्होंने चताया कि बैंक में धनराशि जमा करते समय पे स्लिप पर बैंक रेफरेंस नंबर लिखना अनिवार्य है। यह नंबर प्रत्येक कवर हेड के मोबाइल पर एसएमएस से भेजा गया है। यात्री वेवसाइट पर लॉगिन कर पे स्लिप डाउनलोड कर सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments