बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के झाझर में मारपीट में घायल 26 वर्षीय युवक संजय की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की भाभी ममतेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ममतेश का आरोप है कि गत 28 अक्तूबर क्तूबर को उनके देवर संजय के साथ झाझर निवासी मनोज और बाला देवी ने मारपीट की थी। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मारपीट में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत
RELATED ARTICLES


