Tuesday, May 12, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरकैंटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कैंटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने सोमवार की रात को एक अभिसूचना के आधार पर एक शातिर वाहन चोर को तिलबेगमपुर वाले बम्बे की पटरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस को 01 अवैध तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस व 01 चोरी का कैंटर बरामद हुआ है। आरोपी ने शनिवार को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्र से एक आयशर कैन्टर चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। जिसके संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर मु0अ0सं0 427/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कमाल पुत्र इदरीश निवासी मेवला किरंज मेवात थाना रोजका मेऊ जनपद नूह हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments