बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव खिजराबाद क्षेत्र के निकट महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद देर रात महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की बहन ने थाने में नामजद कार चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि गांव खिजराबाद की रहने वाली रेशू ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बहन निशा की शादी खुर्जा क्षेत्र में हुई थी। शुक्रवार को वह अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर मायके आ रही थी जैसे ही वह गांव के निकट पहुंची तो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला की बहन ने थाना ककोड़ निवासी बबलू के खिलाफ तहरीर दी। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि नामजद आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कार ने महिला को मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES