बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर के पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान चिट्ठा हनुमान मंदिर गांव धतूरी के पास से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस को एक मोटरसाइकिल व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। अभियुक्तों द्वारा बरामद मोटरसाइकिल 15 फरवरी 2025 को थाना जामिया नगर साउथ ईस्ट दिल्ली के क्षेत्र से चोरी किया गया था इसके संबंध में थाना जामियानगर ई पुलिस स्टेशन साउथ ईस्ट दिल्ली पर मुअसं- 04734/2025 धारा 305 (बी) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आमिर पुत्र सहजुद्दीन निवासी चिरचिटा उर्फ चिट्ठा थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर व साकिर पुत्र सहजुद्दीन के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त आमिर पर जनपद बुलंदशहर व साउथ ईस्ट दिल्ली में दो मुकदमे पंजीकृत है। तथा गिरफ्तार अभियुक्त साकिर पर जनपद बुलंदशहर व साउथ ईस्ट दिल्ली में दो मुकदमे पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से एक मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद
RELATED ARTICLES