बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव कोड़ा शमशाबाद स्थित एक अस्थाई गौशाला में एक गोवंश ने भूख और प्यास के कारण दम तोड़ दिया जिसके बाद कुत्ते उसे नोच-नोचकर खाने लगे। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि गौशाला की बदहाली को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण और गौ सेवकों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशालाओं के संचालन और चारे-पानी के लिए बजट जारी किए जाने के बावजूद जमीन स्तर पर गोवंश भूख प्यास से मर रहे हैं। एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
गौशाला में भूख-प्यास से मर रहे गोवंश
RELATED ARTICLES


