Saturday, July 12, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबररेणुका पंवार की परफॉर्मेंस पर टूटी कुर्सियां

रेणुका पंवार की परफॉर्मेंस पर टूटी कुर्सियां


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आयोजित महोत्सव के दौरान हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार की परफॉर्मेंस देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग नुमाईश मैदान पहुंच गए। जैसे ही रेणुका पंवार ने अपने गानों पर प्रस्तुति दी तभी मौजूद हजारों दर्शक झूम उठे और हजारों कुर्सी तोड़ डाली। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को शांत कराया। आपको बता दें कि बुलंदशहर के नुमाईश मैदान में चल रही जिला प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बुलंदशहर महोत्सव 2025 का आयोजन हो रहा है। महोत्सव में रेणुका पंवार का नाइट प्रोग्राम का आयोजन कराया गया। उनके गानों को सुनने के लिए हजारों की तादाद में फैंस पहुंचे। जैसे ही उन्होंने गाना गया तो भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान फैंस ने कुर्सियां तोड़ डाली। प्रशासन की कोशिश के बाद भी लोग शांत नहीं हुए तो पुलिस को आखिरकार लाठियां बरसानी पड़ी। रेणुका पंवार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़ समेत अन्य जनपदों से लोग बुलंदशहर के नुमाईश गार्डन पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि रेणुका पंवार नाइट में उम्मीद से ज्यादा लोग पहुंच गए जिसकी वजह से अव्यवस्था फैल गई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments