Sunday, May 31, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकोर्ट परिसर में बंदर ने उड़ाए नोट, रुपयों से भरा बैग लेकर...

कोर्ट परिसर में बंदर ने उड़ाए नोट, रुपयों से भरा बैग लेकर पेड़ पर चढ़ा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर कोर्ट परिसर में एक बंदर रुपयों से भरा बैग लेकर पेड़ पर चढ़ गया। कुछ ही देर बाद बंदर ने बैग खोल दिया जिसके बाद नोटों की बारिश होने लगी और वहां मौजूद लोगों की भीड़ नोट बटोरने के लिए जुट गई।
आपको बता दें कि घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बंदर पेड़ की ऊंची डाल पर बैठा है और बैग से नोट निकालकर नीचे फेंक रहा है। वहीं नीचे खड़े लोग गिर रहे नोटों को उठाने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आ रहे हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments