बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील के मुख्य गेट को बंद कर विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जर्जर बिजली लाइनों को बदलने, बिजली विभाग की चेकिंग के नाम पर कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने और आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की गई। इसके अलावा बंजर शोर भूमि को हलधर भूमि के रूप में दर्ज कराने और पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग के नाम पर कथित वसूली बंद कराने की मांग भी उठाई गई।इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। प्रदर्शन में मुनीश प्रताप, वीरपाल सिंह, रिजवान, विजेंद्र राघव, गौरव नागर, प्रवेश, रुचि राघव और गौरव शर्मा समेत कई किसान मौजूद रहे।
खुर्जा: भाकियू का तहसील पर प्रदर्शन, किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES


