बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर से श्री अमरनाथ जी के दर्शन करने जाने के लिए श्रद्धालु बुलंदशहर नगर के यमुनापुरम स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में पंजीकरण करवा रहे है। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर बैंक प्रबंधक ने दो काउंटर लगाए हुए हैं जिनमें पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। तब भी शाम चार बजे तक काफी संख्या में श्रद्धालु बैंक के बाहर खड़े होकर पंजीकरण कराने का इंतजार करते रहे।
आपको बता दें कि जिले से हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए जाते हैं। बुलंदशहर नगर की पीएनबी की मुख्य शाखा में ही पंजीकरण किया जाता है। ऐसे में पंजीकरण कराने के लिए सुबह छह से श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए हैं। बैंक खुलने तक करीब 150 श्रद्धालु बैंक के बाहर पंजीकरण कराने का इंतजार करते नजर आए। जिला चिकित्सालय में जहां श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाना नौ अप्रैल से शुरू हो गया है। अब तक 500 से अधिक श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। पीएनबी मुख्य शाखा प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए बैंक में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने पर दो काउंटरों पर प्रक्रिया कराई गई। 100 से अधिक श्रद्धालुओं के यात्रा पंजीकरण जारी किए गए।
श्री अमरनाथ जी के दर्शन करने जाने के लिए पंजीकरण करने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
RELATED ARTICLES



