बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के निवासी पिता ने दिल्ली पुलिस के सिपाही पर उनकी पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की हैं।
जानकारी के अनुसार पीड़ित पिता ने बताया कि 7 अगस्त को उनकी 18 वर्षीय बेटी जहांगीराबाद में स्थित इंटर कॉलेज से कक्षा 12 की मार्कशीट लेने के लिए घर से निकली थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं आई तो उन्होंने अपनी बेटी की तलाश करनी शुरू कर दी। तलाश के दौरान जानकारी में आया की आकाश जोकी दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। उनकी पुत्री को बहला कर अपने साथ ले गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
दिल्ली पुलिस के सिपाही पर एक युवती को बहलाकर ले जाने के लगे आरोप
RELATED ARTICLES


