बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक डिलीवरी बॉय का शव पड़ा मिला। शव देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। जिन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और डिलीवरी बॉय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जांच में डिलीवरी बॉय की पहचान 45 वर्षीय रविंद्र शर्मा गांव डूंगराजोगी के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि मामला शनिवार की सुबह का है। जब राह चलते लोगों को एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने मामले से पुलिस का अवगत कराया। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में सामने आया कि वह एक निजी पिज्जा आउटलेट ‘पिज्जा डी’ में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। मृतक के पत्नी और दो बच्चे हैं। पत्नी व बच्चे इन दिनों बिहार के बेगूसराय स्थित ननिहाल गए हुए हैं। पति के मौत की खबर सुनते ही पत्नी बेगूसराय से अनूपशहर के लिए रवाना हो गई।
सीओ विकास प्रताप चौहान का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सड़क किनारे पड़ा मिला डिलीवरी बॉय का शव
RELATED ARTICLES


