Saturday, June 13, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: थाना समाधान दिवस आयोजित, डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

बुलंदशहर: थाना समाधान दिवस आयोजित, डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली नगर में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कुछ मामलों का तत्काल निस्तारण कराया। वहीं अन्य प्राप्त शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम और एसएसपी ने कहा कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments