बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर में आंधी तूफान के चलते एक खोखला पेड़ केंद्रीय विद्यालय के सामने हाईटेंशन लाइन पर गिर पड़ा। पेड़ के गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान शहर के पॉश इलाकों में बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। इस घटना से लगभग क्षेत्र में 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
आपको बता दें कि बुलंदशहर स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल के पास स्थित एक जर्जर पेड़ खड़ा था। उन्होंने मामले से वन विभाग को सूचित किया था, लेकिन वन विभाग ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की। आंधी तूफान के आने के कारण यह जर्जर पेड़ हाईटेंशन तारों पर गिर गया। इस दौरान लोग इधर-उधर भागे। सूचना पाकर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ को हटाकर लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। हालांकि बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगभग 20 घंटे का समय लग गया। इतने लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
वन विभाग की लापरवाही से जर्जर पेड़ हाईटेंशन तारों पर गिरा, 20 घंटे तक रही बिजली आपूर्ति बाधित
RELATED ARTICLES



