Friday, September 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के...

बुलंदशहर आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकात


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज 18 सितंबर को बुलंदशहर दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। डिप्टी सीएम दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। पुलिस लाइन में उतरने के बाद डिप्टी सीएम सबसे पहले दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के बुलंदशहर स्थित आवास पर पहुंचेंगे। यहां वह अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
इसके बाद डिप्टी सीएम गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां वह भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। दौरे के दौरान केशव प्रसाद मौर्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। बैठक में जिले से जुड़े विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments