बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर और नरेंद्रपुर में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जेसीबी और ग्लेमर मशीनों की मदद से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है जिससे राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर से भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद अवैध खनन पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी खनन गतिविधियां लगातार जारी हैं जिससे पुलिस की कार्यशैली कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुलंदशहर पुलिस द्वारा थाना नरसेना प्रभारी को जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
एसएसपी से शिकायत के बाद भी नहीं थम रहा अवैध खनन, जेसीबी व ग्लेमर से रातभर ढौई जा रही मिट्टी
RELATED ARTICLES



