Wednesday, August 26, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरसगे चाचा की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

सगे चाचा की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने 50 वर्षीय सगे चाचा की हत्या करने वाले आरोपी कृष्णकांत शर्मा पुत्र श्रीनिवास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही से पुलिस को आलाकत्ल अवैध तमंचा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णकांत शर्मा पुत्र श्रीनिवास शर्मा निवासी गांव क्वार्सी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि भतीजा कृष्णकांत शर्मा द्वारा जमीन के विवाद में अपने सगे चाचा बृजमोहन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बृजमोहन शर्मा की पत्नी आशारानी ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से पुलिस को आलाकत्ल एक अवैध तमँचा मय दो खोखा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments