बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने गुरुवार को किला मेवई मोड़ नाले के पास से आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि कुमार ने मंगलवार को जटिया अस्पताल से डाकिया की साइकिल चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार का था। जब मुख्य डाकघर खुर्जा नगर के अर्जुन कुमार जटिया अस्पताल में डाक देने आए थे। उन्होंने अपनी साइकिल को अस्पताल परिसर में खड़ी की थी। तभी एक अज्ञात चोर ने उनकी साइकिल को चुरा लिया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को किला मेवई मोड़ नाले के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी गांव सैमडा थाना खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 32 रजिस्टर्ड डाक, एसबीएफसी का फटा हुआ पजेशन नोटिस और चार डिलीवरी मेनिफेस्ट बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
जटिया अस्पताल से डाकिया की साइकिल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


