Thursday, June 4, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरडीजल टैंकर व 22 पहिया ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल

डीजल टैंकर व 22 पहिया ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर डीजल टैंकर और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान हाइवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया तथा क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की सुबह का है। जब एनएच-34 पर गांव इसनपुर के पास डीजल टैंकर का टायर पंचर हो गया था। चालक हाईवे किनारे टैंकर को रोक कर उसका टायर (स्टेफनी) लगा रहा था। तभी पीछे से आ रहे 22 टायर भारी ट्रेलर ने टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। डीजल टैंकर में सवार चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। वहीं 22 टायरा ट्रेलर का चालक मलबे के नीचे दबकर फस गया। ट्रेलर चालक को भी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। फिलहाल घायलों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments