Thursday, May 14, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरपुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने ऑटो चालक को पीटा

पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने ऑटो चालक को पीटा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के मोहल्ला गोरखी में पुराने रंजिश के चलते दबंगों ने एक ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं रात में कुछ दबंग पीड़ित के घर में भी घुस आए और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में ऑटो चालक की बहन ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने ऑटो चालक के पिटाई कर दी। इसके बाद पांच-छह दबंग रात के समय पीड़ित कैफ को ढूंढते हुए जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments