बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश के जिल्स में पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, डॉग स्क्वाड, कम्प्यूटर एवं एण्टी सबोटाज प्रतियोगिता-2026 की 69वीं प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उप निरीक्षक शारिक बैग को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा सराहना करते हुए प्रदत्त प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत लखनऊ में आयोजित 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, डॉग स्क्वाड, कम्प्यूटर एवं एण्टी सबोटाज में जनपद बुलन्दशहर के उप निरीक्षक शारिक बैग द्वारा फोटोग्राफी विवेचक तथा लेबलिंग व फारवर्डिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए प्रथम स्थान तथा क्राइम इन्वेस्टिगेशन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में उ0नि0 की सराहना एवं प्रशंसा करते हुए प्रदत्त प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक को किया सम्मानित
RELATED ARTICLES


