बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद के गांव खाजपुर की रहने वाले बुजुर्ग दंपति जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जसर शादी का कार्ड देने आए थे। मंगलवार को अज्ञात बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला घायल हो गई जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में शौक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि गांव खाजपुर निवासी 72 वर्षीय गंगुआ सिंह लोधी और उनकी पत्नी 66 वर्षीय गोमा देवी पोतियों के विवाह के कार्ड बांटने के लिए अपनी बड़ी बेटी के यहां जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जसर गई हुई थी। मंगलवार को औरंगाबाद खाजपुर मार्ग स्थित ईदगाह के पास अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ने पैदल दंपति को टक्कर मार दी। इस दौरान दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल घायल दंपति को ई-रिक्शा में सीएचसी लखावटी ले जाया गया। दंपति की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी नीतीश कुमार भारद्वाज ने बताया कि मृतका के पुत्र महेंद्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
0
138
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


