Sunday, May 31, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमोबाइलों में अचानक बजा इमरजेंसी अलार्म, अलर्ट से चौंके लोग

मोबाइलों में अचानक बजा इमरजेंसी अलार्म, अलर्ट से चौंके लोग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जिले भर में रविवार की दोपहर लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट बजने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक साथ बड़ी संख्या में मोबाइलों पर तेज आवाज के साथ चेतावनी संदेश आने से लोग कुछ देर के लिए घबरा गए और अलर्ट की जानकारी लेने लगे।
आपको बता दें कि मोबाइल पर प्राप्त चेतावनी संदेश में बताया गया कि अगले तीन घंटे के दौरान जनपद के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि तेज हवाएं 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जो कुछ स्थानों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा तेज बारिश और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। अचानक आए इस अलर्ट ने लोगों को चौंका दिया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अलर्ट के स्क्रीनशॉट और वीडियो साझा किए। बाजारों, कार्यालयों और घरों में लोग एक-दूसरे से अलर्ट की जानकारी लेते नजर आए। कुछ लोगों को पहले लगा कि उनके मोबाइल में कोई तकनीकी समस्या आ गई है, लेकिन बाद में पता चला कि यह मौसम विभाग द्वारा जारी आपातकालीन चेतावनी है।
मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments