बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): गंगा दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेश कुमार ने थाना नरौरा क्षेत्र के प्रसिद्ध राजघाट एवं गांधी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, गोताखोरों की तैनाती, पुलिस बल की मौजूदगी तथा सीसीटीवी निगरानी सहित तमाम सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। एसपी क्राइम ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने घाटों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा भीड़ प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
गंगा दशहरा पर अलर्ट मोड में पुलिस, एसपी क्राइम ने राजघाट और गांधी घाट का लिया जायजा
RELATED ARTICLES



