Wednesday, October 14, 2026
HomeFeaturedANGAUTA NEWS || अगौता खबरबुलंदशहर में मेड़ के विवाद में किसान की हत्या, दो बेटों समेत...

बुलंदशहर में मेड़ के विवाद में किसान की हत्या, दो बेटों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के धकौली गांव में मेड़ की मिट्टी को लेकर हुए विवाद में 58 वर्षीय किसान अनवार की हत्या कर दी गई। सोमवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि किसान की हत्या कर शव खेत में छिपा दिया गया है। पुलिस ने मामले में पड़ोसी किसान मोहम्मद रफीक और उसके दो बेटों मुस्लिम व मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, अनवार के खेत के बराबर में मोहम्मद रफीक का खेत है। सोमवार को रफीक अपने दोनों बेटों के साथ खेत पर काम कर रहा था। आरोप है कि तीनों अनवार के खेत की मेड़ से मिट्टी काटकर अपने खेत में डाल रहे थे। अनवार ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों ने फावड़े की मूंद से अनवार पर वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने अनवार के शव को ज्वार के खेत में छिपा दिया और फावड़े को ट्यूबवेल में छिपा दिया। शाम को खेत में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार शाम करीब सात बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments