Tuesday, October 13, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरबुलंदशहर में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान में...

बुलंदशहर में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र में दौलतपुर खुर्द के पास मंगलवार तड़के सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के डायल 112 पर हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दौलतपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक इंद्रेश विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments